रायपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दिया। रविवार को दिनभर तेज धूप से लोग परेशान थे, वहीं शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। राजधानी में 4.80 मिमी बारिश हुई।
प्रदेश में इस बार मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। पखवाड़े भर के अंदर बारिश हो ही रही है। विगत कुछ दिनों से धूप बढ़ गई है। धूप को देखते हुए लोगों का मानना था कि गर्मी ने दस्तक दे दी है। रविवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान होते दिखे। शाम तक गर्म हवाएं चलती रही, शाम होते ही शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।
राजधानी के कुछ इलाकों जैसे- आकाशवाणी चौक, कालीबाड़ी, सिविल लाइन में झमाझम बारिश हई। राजधानी रायपुर में सुबह तक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
फिर शाम ढलते ही मौसम में परिवर्तन से लोगों को ठंडक महसूस हुई। वहीं कल दिन में जांजगीर-चांपा में पारा 43 पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: एम्बुलेंस में मरीज की जगह हो रही थी इस चीज की तस्करी…देखते ही पुलिस के भी उड़ गए होश…
Add Comment