Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

रायपुर। देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने नमो अगेन के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता हर एक बूथ में नमो अगेन के नारों के साथ मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का और भाजपा की सरकार लाने का आह्वान करने निकल पड़े हैं।

इसी कड़ी में आज 1 अप्रैल को कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और जनता से सीधे संवाद करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री व दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी, शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 5.15 बजे दक्षिण विधानसभा रायपुर, तत्पर कार्यलय के सामने, पूजारी वाटिका कैलाशपुरी, पहुंचेंगे और विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

Back to top button
close