छत्तीसगढ़
विख्यात साहित्यकार तेजिंदर गगन का निधन, साहित्यकारों-पत्रकारों ने जताया शोक

रायपुर। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के पूर्व महानिदेशक विख्यात साहित्यकार तेजिंदर गगन का बुधवार देर रात दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। 67 वर्षीय गगन अपनी संवेदनशील साहित्यिक कर्म से लोगों के बीच पहचाने जाते थे। अपने उपन्यास काला पादरी, डायरी सागा-सागा एवं सीढिय़ों पर चीता आदि के माध्यम से देशभर के साहित्यकारों के बीच जाने जाते थे।
उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर, राजेन्द्र शुक्ला, समीर दीवान, एच.एस.ठाकुर, संदीप शर्मा, राजकुमार सोनी, जयप्रकाश शर्मा, साहित्यकार अरविंद मिश्रा, चेतन भारती, डॉ.सुधीर शर्मा, यू.डी. साहू आदि ने दु:ख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है।
यह भी देखे – नारों से कांग्रेस बताएंगी अपना एजेंडा और भाजपा सरकार की नाकामी, बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्जा माफ…