छत्तीसगढ़स्लाइडर

CM भूपेश ने फिर साधा केन्द्र पर निशान…ट्वीट कर कहा…गरीब से न्याय, गरीब को आय, अब होना है सिर्फ न्याय, फकीर जाएं हिमालय…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है गरीब से न्याय, गरीब को आय, अब होना है सिर्फ न्याय, फकीर जी हिमालय जाएं।  ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठीक इसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव के पूर्व भी केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त रहने के बाद भी पीसीसी प्रमुख होने के नाते उन्होंने केन्द्र सरकार की अधिकांश नीतियों से होने वाले दूरगामी परिणाम को भांपते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था।





WP-GROUP

अब देश में होने वाले आमचुनाव और राज्य की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के लिए जीत की राह आसान बनाने के लिए भी भूपेश बघेल ने कमर कस ली है।  प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे श्री बघेल मौका मिलते ही केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करने से नहीं चूक रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मिनिमम आय की योजना को जरूरतमंदों के लिए एक बेहतरीन प्रयास करार देेते हुए इन दिनों कांग्रेस के अधिकांश नेता इसका जोरदार प्रचार कर रहे हैं, साथ ही केन्द्र सरकार की नाकामियों को भी गिनाने से नहीं चूक रहे हैं।

यह भी देखें : 

एक घंटा बढ़ाई गई मतदान की अवधि…सुबह 7 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट…

Back to top button