छत्तीसगढ़
मौसम का मिजाज फिर बदल रहा…रायपुर में बड़ी गर्मी…सरगुजा संभाग में बारिश की चेतावनी…

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी रायपुर में जहां सोमवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जिस वजह से गर्मी बढ़ी है। वहीं सरगुजा संभाग में मौसम फिर एक बार करवट ले रही है। मंगलवार को यहां बारिश की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
राजधानी में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री और 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास आएगा। प्रदेश में संबंधित अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रायपुर में औसत से कम न्यूनतम तापमान 16 पॉइंट 4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
यह भी देखें :