Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

अब जगदलपुर से लगा जोगी कांग्रेस को झटका : 24 सदस्यों ने छोड़ा पार्टी का साथ

रायपुर। विधानसभा चुनाव के पहले से ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) में आई दरार लगातार बढ़ती जा रही है। अब लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर से भी बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्यों ने जोगी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।



सूत्रों ने बताया कि जोगी जी के पार्टी में आई दरार लगातार बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव के पहले जिस तरह से पार्टी में शामिल बड़े पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने पार्टी से किनारा कर लिया था। यह क्रम अभी भी जारी है।

वर्तमान में लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में पार्टी से लगातार सदस्यों के बाहर जाने से निश्चित रूप से पार्टी को नुकसान होगा। वर्तमान में जगदलपुर में कांग्रेस के विशाल आमसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जोगी कांग्रेस के कुछ महत्वपूर्ण सदस्यों ने पार्टी छोड़ दिया है।
WP-GROUP

बताया जाता है कि जोगी कांग्रेस के सदस्यों ने मंत्री कवासी लखमा, विधायक दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस में प्रवेश किया है। इनमें जोगी कांग्रेस का दामन छोडक़र आने वालों में प्रमुख रूप से रोजवीन दास, गौरीकांत मिश्रा, महेंद्र महापात्र, अमरीश सिंह राजपूत सहित 24 लोग शामिल हैं। ये सभी जोगी कांग्रेस में प्रदेश स्तरीय और जिला स्तर के पदाधिकारी रह चुके हैं।

यह भी देखें : 

VIDEO: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होते ही बोली ज्योत्सना…महंत जी का साथ है तो डर किसी का नहीं…

Back to top button
close