कवर्धा। 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 मार्च को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संतोष पांडे नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली शिवनाथ वाटिका भाजपा कार्यालय राजनांदगांव से निकल कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। जहां पांडे द्वारा सुबह 11 बजे विधिवत नामांकन भरा जाएगा।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अभिषेक सिंह, लोकसभा प्रभारी संजय श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, भाजपा कोषाध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजनांदगांव संतोष अग्रवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष कवर्धा रामकुमार भट्ट, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, पंडरिया विधानसभा के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम साहू, कवर्धा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में राजनांदगांव व कवर्धा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता नामांकन रैली में शामिल होंगे।
यह भी देखें :
जांच अभियान में 24 लाख नकद… 2 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त…निर्वाचन आयोग हुई सख्त
Add Comment