रायपुर। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने आज लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। निगम मुख्यालय भवन में हुए इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीके मिश्रा तथा अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल थे। सभी ने शपथ ली कि वे भारत की लोकतंत्र में आस्था रखते हैं तथा भयमुक्त तथा निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे।
यह भी देखें :
जोगी कांग्रेस छोड़…महासमुंद के 115 कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
Add Comment