अन्यछत्तीसगढ़

विजय बघेल को दुर्ग से प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर…महामंत्री शुभम शर्मा ने कहा…यह आम जनमानस की जीत…

पाटन। पूर्व विधायक विजय बघेल को भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही विजय बघेल की टिकट फाइनल हुआ पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ एवं मिठाई बांट कर जश्न मनाया।

भाजपा के महामंत्री शुभम शर्मा ने कहा है कि विजय बघेल को टिकट मिलना जैसे बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर आम जनमानस की जीत है। विजय बघेल की राजनीति जमीन में बसती है जिसके कारण आम आदमी उनमें अपना नेता पाता है।



[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]छोटे-बड़े सभी से समान भाव उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। चाहे किसान हो, मजदूर हो या किसी भी वर्ग समुदाय से उनका समान भाव रहता है। जनता उनसे सीधा संवाद सरल व्यक्तित्व के प्रत्याशी को टिकट मिलने से स्वयं को गदगद महसूस कर रही है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने विजय बघेल का टिकट विधानसभा चुनाव में काट दिया था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि विजय बघेल को लोससभा चुनाव में उतारा जाएगा।

यह भी देखें : 

CM भूपेश बघेल का ट्वीट…बदला है अपना प्रदेश, अब बदलेंगे पूरा देश…जनता से मांगा समर्थन…

Back to top button
close