चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांकेर से भाजपा के प्रत्याशी मोहन मंडावी ने PSC से दिया इस्तीफा…

रायपुर। भाजपा से टिकट मिलने के बाद मोहन मंडावी ने राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। मंडावी को भाजपा ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रमन सरकार ने 2015 में उन्हें पीएससी का सदस्य था।



मंडावी ने इस्तीफा की पुष्टि करते हुए बताया कि चूंकि वे संवैधानिक पद थे, इस वजह से इस्तीफा देना जरुरी था। मंडावी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर शिक्षक की थी। मंडावी इससे पहले राज्य शिक्षा आयोग के मेंबर भी रह चुके हैं।
WP-GROUP

प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटकर दिया गया टिकट
कांकेर सीट से प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी अभी सांसद हैं लेकिन इस बार बदले समीकरण के बीच मंडावी को टिकट दिया गया है। धार्मिक सामाजिक सेवा में सक्रिय मंडावी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुडे हुए हैं । वे प्रसिद्ध रामकथा मानस गायक भी हैं।

यह भी देखें : 

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट…एक साथ चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को थमाया टिकट…

Back to top button
close