
महासमुंद। कांग्रेस आला कमाल द्वारा महासमुंद लोकसभा से अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की। महासमुंद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन के बाद आज शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साहू महासमुंद भी पहुंच रहे हैं।
महासमुंद लोकसभा में विधानसभा की महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली, कुरूद, धमतरी, राजिम व बिद्रानवागढ़ की सीट शामिल है। वर्तमान में कुरूद, धमतरी तथा बिद्रानवागढ़ में भाजपा तथा शेष 5 विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। बीते विधानसभा चुनाव में 65 सीट पर अपना कब्जा जमाने के बाद कांग्रेसियों में उत्साह है।
वहीं चुनाव के बाद से ही भाजपा में आपसी खींचतान बढ़ी है। जीत से ओतप्रोत कांग्रेस के कार्यकर्ता धनेंद्र साहू के नाम की घोषणा के बाद से ही उत्साहित नजर आए जो आतिशबाजी के रूप में चौक-चौराहों पर दिखाई दी।
5 बार विधायक और राज्यमंत्री रह चुके हैं धनेंद्र
तीन अगस्त 1952 में जन्मे साहू का एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है। वे 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में कुल पांच बार अभनपुर से विधायक चुने गए। अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998 में वे राज्यमंत्री रहे। इनके पास जलसंसाधन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का स्वतंत्र प्रभाव रहा। 2000 में भी वे संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री रहे। साहू 2008 से लेकर 2011 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।
यह भी देखें :