रायपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा और नामांकन प्रक्रिया दाखिले की शुरूआत होते ही कांग्रेस भाजपा सहित अन्य पार्टियों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से अब तक कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं भाजपा अब तक सिर्फ 5 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार तय कर पाई है।
वहीं बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ बाकी 6 सीटों पर भाजपा शनिवार शाम या रात तक प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। शनिवार को केंद्रीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना होने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि फिलहाल यह तय नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे। पार्टी तय करेगी कि कहां से चुनाव लडऩा है।
बैठक में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम डॉ. रमन सिंह समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की टीम दिल्ली रवाना हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस अभी भी आगे चल रही है।
कांग्रेस ने अब तक रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बस्तर, कांकेर, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा से उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने कोरबा और दुर्ग लोकसभा सीटों पर ही निर्णय नहीं हो सका है। वहीं भाजपा की सीटों की बात करें तो भाजपा सिर्फ 5 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार घोषित कर सकी है। इसमें सरगुजा, रायगढ़, कांकेर, बस्तर और जांजगीर से उम्मीदवारों की घोषणा कर पाई है।
यह भी देखें :
शराबी पिता चंद पैसों के लिए दोस्तों को सौंप देता था मासूम बेटी…खुद भी करता रहा दुष्कर्म…
Add Comment