छत्तीसगढ़सियासत

पूर्व CM रमन सिंह बोले…मैं राजनांदगांव से चुनाव लड़ूंगा या नहीं यह फैसला पार्टी का होगा…वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने पर कहा…नाराजगी स्वाभाविक लेकिन बगावत नहीं…आज शाम तक बाकी सीटों के नाम कर दिए जाएंगे फाइनल…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने से पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजनांदगांव से चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि मैं राजनांदगांव से लड़ूंगा या नहीं यह फैसला पार्टी का होगा।



WP-GROUP

आज शाम तक 6 सीटों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में जीत दर्ज कराना पहली प्राथमिकता है। वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने से नाराजगी पर उन्होंने कहा कि नाराजगी स्वाभाविक है। लेकिन पार्टी में कहीं भी बगावत नहीं है। हम सब मिलकर काम करेंगे।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की एक और सूची जारी…छत्तीसगढ़ के 4 सीटों की घोषणा…रायपुर से प्रमोद दुबे, बिलासपुर अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव भोलाराम साहू और महासमुंद से धनेन्द्र साहू को बनाया प्रत्याशी….देखें सूची

Back to top button