Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

सुकमा में फिर मुठभेड़…दो नक्सली ढेर…शहीद सप्ताह मनाने बना रहे थे रणनीति…

सुकमा। जिले में आज सुबह तड़के फिर मुठभेड़ हुई। कोंटा इलाके के जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा एरिया में नक्सलियों के शहीद सप्ताह मनाने के लिए मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद डीआरजी के जवानों की एक टीम रवाना किया गया।



जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों को देख माओवादियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए, जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों ओर से आधे घंटे तक गोलीबारी चलती रही। 
WP-GROUP

इधर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। डीआरजी जवानों के द्वारा घटना स्थल सर्चिंग करने पर दो नक्सलियों का शव व हथियार ग्रेनेड लांचर समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: प्रेमी जोड़ों को परेशान करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…डरा-धमका कर रहते थे लूटपाट…

Back to top button
close