वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान रामनगर शास्त्री चैराहे पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर धक्का-मुक्की हुई और लात घूंसे चले।
बताया जा रहा है कि वाराणसी में रामनगर शास्त्री चैराहे पर जैसे ही प्रियंका गांधी पहुंची वैसे ही बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारे बाजी करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। बाद यह मामला बहस में तब्दील हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसके बाद सुरक्षा बालों के बीच बचाव के बाद हंगामा करने वाले भाग निकले।
प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। आज वो कई मंदिरों और घाटों का दौरा करेंगी। यहां वो बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी। साथ ही पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान के परिवार से भी मिलेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है।
प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है. वो कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही है। प्रियंका ने सबसे पहले अपनी बोट यात्रा की शुरुआत प्रयागराज से की थी, जिसके बाद वह मिर्जापुर के रास्ते होते हुए वाराणसी पहुंचीं।
यह भी देखें :
Add Comment