रायपुर। बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कुछ घंटे पहले ही पार्टी ने छत्तीसगढ़ के तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में भी तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।
इस सूची में सरगुजा अजजा सीट के लिए माया भगत, रायगढ़ अजजा के लिए इन्नोसेंट कुजूर और दुर्ग लोकसभा सीट के लिए गीतांजलि सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार बसना ने छत्तीसगढ़ में अपने 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती ने पहली सूची जारी की है उसमें जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए दाउराम रत्नाकर, बस्तर से आयतुराम मंडावी और कांकेर से सूबे सिंह धु्रर्वे को प्रत्याशी बनाया है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस पहले से 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी। वहीं भाजपा उम्मीदवार घोषित करने में अभी पीछे है। आज शाम 5 बजे बीजेपी चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में होगी। कहा जा रहा है कि आज रात तक भाजपा की पहली लिस्ट आ सकती है।
यह भी देखें :
Add Comment