चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में होगी राहुल-प्रियंका गांधी की आमसभा …कांग्रेस कर रही तैयारी

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में आगे चल रहे कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए बकायदा रोडमैप तैयार कर लिया है। यही नहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार होा रही है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आमसभा कराने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने कांग्रेस ने कमर कस ली है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी भाजपा से आगे चल रही है।



कल कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस समन्वयक समिति और चुनाव प्रचार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा इलाकों को कव्हर करने तथाा व्यापक प्रचार की रणनीतियों पर मंथन किया गया।
WP-GROUP

इधर पीसीसी सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने स्तर पर चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर चुका है। केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा चुनाव में बेहतर जीत दर्ज करने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार की जा रही है। पीसीसी की मंशा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत दर्ज करने के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आमसभा कराई जाए।

उनकी आमसभा कहां होगी, कब होगी? इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, पीसीसी का पूरा प्रयास होगा कि दोनों ही नेताओं को प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार के लिए बुलाया जाए, इससे निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को चुनाव में लाभ मिलेगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस-भाजपा में शुरू हुआ सोशल मीडिया वार…मैं भी चौकीदार के जवाब में कांग्रेसियों ने शुरू किया ‘मैं बेरोजगार हूं’…

Back to top button
close