छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : होली में बढ़ गई मुर्गों की मांग…आसमान छूने लगे दाम…मटन-मछली की कीमतें भी बढ़ी….

जगदलपुर। होली पर्व के नजदीक आते ही जहां ब्रायलर मुर्गों की मांग बढ़ गई है, वहीं मटन-मछलियों के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं। बाजार सूत्रों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए इस बार ब्रायलर मुर्गों की मांग काफी बढ़ गई है।



बाजार में सप्ताह भर पूर्व थोक में इनके दाम 200 रुपए के आसपास थे जो बढ़कर सीधे 300 रुपए पहुंच गया है। इसी तरह बकरों के दाम व मछलियों के दामों में भी काफी वृद्धि हो गई है।
WP-GROUP

200 रुपए किलो में बिकने वाला मटन वर्तमान में 250 रुपए प्रतिकिलो और 90 से 100 रुपए किलो में बिकने वाली मछलियों के दाम बढ़कर सीधे 150 रुपए तक पहुंच गया है। होली पर्व में ब्रायलरों की खपत को देखते हुए थोक व चिल्हर विके्रताओं ने जमकर खरीददारी की है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस-भाजपा में शुरू हुआ सोशल मीडिया वार…मैं भी चौकीदार के जवाब में कांग्रेसियों ने शुरू किया ‘मैं बेरोजगार हूं’…

Back to top button
close