छत्तीसगढ़स्लाइडर

किसान के खेत में लगी आग… 30 क्विंटल धान जलकर खाक…

डोंगरगढ़। लालबहादुर नगर में एक किसान के खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में 30 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।



बताया जा रहा है कि चिचोला पुलिस चौकी के लालबहादुर नगर निवासी किसान धान को जमा कर रखा था। बेचने की तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक खेत में आग लगने से करीब 30 क्विंटल से ज्यादा धान आग की चपेट में आ गया।
WP-GROUP

मौके पर कुछ लोगों ने बुझाने की कोशिश की। तब तक पूरा धान जल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : 15 दिसम्बर से रायपुर में होगा शतरंज का ऐतिहासिक आयोजन…

Back to top button
close