क्राइमदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

बीवी को परेशान करने WhatsApp ग्रुप पर डाले अश्लील मैसेज… तीन गिरफ्तार

इंदौर। महिला को अश्लील मैसेज भेजने, उसके बारे में वॉट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री डालने के मामले में एरोड्रम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें ग्रुप एडमिन भी है।

पुलिस ने महिला को परेशान करने के मामले में गिरफ्तार सन्नी गोलिया, उसके भाई राजकुमार गोलिया निवासी जगजीवनराम नगर व रिश्तेदार दुर्गेश गोलिया निवासी ढाबली पर पहले परेशान करने का मामला दर्ज किया था, बाद में आइटी एक्ट की धारा भी लगा दी। एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जांच में पता चला, सन्नी का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी काफी समय से अलग रह रही है। तलाक का केस भी विचाराधीन है। पत्नी को परेशान करने के लिए उसने अश्लील मैसेज भेजे। दुर्गेश द्वारा बनाए वॉट्सऐप ग्रुप पर महिला को लेकर अश्लील मैसेज के साथ फोटो भी भेजे, जिसमें उसका भाई भी शामिल था। एसआई कल्पना चौहान के मुताबिक, जांच में पता चला कि वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन दुर्गेश ने महिला की सहमति के बिना अपने ग्रुप का मेंबर बनाया। उसके बाद अन्य आरोपियों ने उस पर आपत्तिजनक फोटो, मैसेज अपलोड कर परेशान किया।

Back to top button
close