छत्तीसगढ़स्लाइडर

गौठान में गायों को ठंड से बचाने लगाये गये मेट…गोकूल नगर गौठान का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण…

रायपुर। नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने आज गोकूल नगर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। यहां से निकलने वाले कंडे को एक-दो जगहों पर अलाव जलाने हेतु परीक्षण करने के निर्देश दिये। जोन 6 के कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि आज शाम निगम आयुक्त तायल ने गोकूल नगर गौठान का निरीक्षण किया।



वर्तमान में यहां साढे छ: सौ गौवंश रखे गये है। उनकी देखरेख के लिये यहां पशु चिकित्सक की भी नियुक्ति की गई है। वर्तमान में चल रहे शीतलहर को देखते हुए यहां हरे मेट का घेरा लगाकर गौठान को ढका गया है। जिससे गायों को ठंड से बचाया जा सके। तायल ने पशु चिकित्सक से चर्चा भी की है।


WP-GROUP

अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिय हैें। उन्होने कहा कि यहां से निकलने वाले कंडे को एक-दो जगहों पर प्रायोगिक तौर पर अलाव जलाने में उपयोग किया जाये। साथ ही उन्होने कहा कि कंडों का व्यवसायिक उपयोग भी किया जाये। कंडे को दीपक बनाने के साथ ही गमलों में उपयोग के लायक भी बनाया जाये।

यह भी देखें : 

लोक निर्माण मंत्री पहुंचे नवा रायपुर..मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का लिया जायजा…गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश…

Back to top button
close