क्राइमदेश -विदेशवायरल

पिता और चाचा ने झूठ बोलकर नाबालिग की करवा दी शादी…सुहागरात पर पता चला…

पिता और चाचा ने झूठ बोलकर एक 16 साल की लड़की की शादी एक ऐसे शख्स के साथ करा दी जिसकी शक्ल तक लड़की ने नहीं देखी थी। सुहागरात पर उसने अपने पति का नाम पहली बार सुना। किसी तरह उसने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर उसके साथ शादी कर जबरदस्ती करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पीडि़त 16 साल की लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और 8वीं तक पढ़ी-लिखी है। उसके 2 भाई व 4 बहने हैं। करीब एक महीने पहले वहअपनी बड़ी बहन के घर गई थी। 7 मार्च को लड़की के पिता और चाचा भी घर पहुंचे। उसे बताया गया कि उसके चाचा के बेटे की शादी है। ये बात कहकर दोनों उसे गांव वापस ले आए।



रास्ते में सफर के दौरान लड़की को बताया गया कि 8 मार्च को चचेरे भाई की नहीं बल्कि खुद उसकी शादी होनी है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद एक मंदिर में उसकी जबरन शादी करवा दी गई। उसने न तो दूल्हे की शक्ल देखी थी और न ही उसका नाम जानती थी। उसने इस शादी का जमकर विरोध किया लेकिन परिवार के आगे उसकी एक नहीं चली।

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा, लड़की को अपने भाई के घर गाजियाबाद ले आया। यहीं पहुंचकर उसे पति का नाम शेरा पता चला जिसकी उम्र 38 साल थी। यहां लड़की से उसके पति ने जबरन संबंध बनाए। 11 मार्च की शाम आरोपी, नाबालिग पत्नी को वसंत कुंज एरिया स्थित एक फॉर्म हाउस पर ले गया। यहां उसके साथ फिर से जबरन संबंध बनाए गए। शेरा इसी फॉर्म हाउस पर काम करता था।
WP-GROUP

इसी फॉर्महाउस पर मौका मिलते ही लड़की ने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस लड़की के पास पहुंची और उसकी बात सुनी। फिर सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई।

लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग, रेप, पॉक्सो एक्ट व चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस अब लड़की के पिता और चाचा की तलाश कर रही है।

यह भी देखें : 

सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

Back to top button
close