रायपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले 11 मार्च को राष्ट्रपति ने एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।
दुनिया की सबसे चर्चित कथाओं में से एक महाभारत की कथा का पूरे वेग और संप्रेषणिता के जरिये मंच पर उतारने वाली सुप्रसिद्ध पण्डवानी गायिका तीजनबाई छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में पूरी दुनिया में पहचानी जाती हैं। तीजनबाई का जन्म 8 अगस्त सन् 1956 में ग्राम-अटारी (पाटन) जिला-दुर्ग में हुआ था। श्रीमती तीजनबाई को पण्डवानी गायन का शौक बचपन से ही था।
अपना पहला कार्यक्रम 13 वर्ष की अवस्था में ग्राम-चन्दखुरी (दुर्ग) में दिया। तत्पश्चात् इन्हें आदिवासी लोककला परिषद भोपाल के द्वारा भारत भवन, भोपाल में कार्यक्रम देने का अवसर मिला। इन्होंने पहली विदेश यात्रा सन् 1985-86 में पेरिस के भारत महोत्सव के दौरान की।
पण्डवानी का मूलाधार महाभारत की कथा है । यह महाभारत की शाश्वत कथा का छत्तीसगढ़ी संस्करण है। पण्डवानी लोक साहित्य की विशुद्ध वाचिक परम्परा है। वादन एवं आंगिक अभिव्यक्ति की लोकतात्विक विधा है ।
तीजनबाई को भारत सरकार ने 1988 में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। 3 अप्रैल, 2003 को भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम द्वारा पद्म भूषण, मध्यप्रदेश सरकार का देवी अहिल्याबाई सम्मान, संगीत नाटक अकादमी नयी दिल्ली से सम्मान, 194 में श्रेष्ठ कला आचार्य, 16 में संगीत नाट्य अकादमी सम्मान, 18 में देवी अहिल्या सम्मान, 199 में इसुरी सम्मान प्रदान किया गया।
27 मई, 2003 को डी. लिट् की उपाधि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला नौ रत्न, कला शिरोमणि सम्मान, आदित्य बिरला कला शिखर सम्मान 22 नवम्बर, 2003 को बम्बई में प्रदान किया गया ।
अब तक भारत के बड़े शहरों के साथ फ्रांस, मारीशस, बांग्लादेश, स्विटजरलैण्ड, जर्मनी, तुर्की, माल्टा, साइप्रस, मेसिया, टर्की, रियुनियान आदि देशों में भ्रमण कर चुकी हैं। वर्तमान में यह भिलाई इस्पात सन्यन्त्र में सेवारत हैं।
यह भी देखें :
VIDEO: धोखेबाज गर्लफ्रेंड से बदला लेने इस शख्स ने लगाई ऐसी जुगत … आप भी हो जाएंगे हैरान…
Add Comment