रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्र वायरल हुआ है। यह पत्र कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की आवाज के नाम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी के नाम से जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि राहुल जी कांग्रेस को पुनिया के प्रकोप से बचाए।
कांग्रेस नेताओं के परिजनों को लोकसभा की टिकट देना कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कहा गया है। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 सालों तक सिर्फ कुछ लोगों को सत्ता सुख पहुंचाने के लिए संघर्ष किया था।
एक व्यक्ति जो विधायक,मंत्री का पद पा चुका है उसे या उसके परिजनों को लोकसभा, निगम, मण्डल आदि में जगह नहीं दिया जाए। पार्टी ने जिन 90 लोगों को विधानसभा में टिकिट दिया था वे जीते हो या हारे उनको पार्टी ने प्रतिफल दे दिया। अब दूसरे कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए।
पार्टी भूपेश बघेल की अगुआई में बूथ से लेकर प्रदेश तक के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष से सत्ता में आई है। सबका हक है किसी नेता को अवसर मिल गया मतलब वह अपनी पत्नी, बच्चों,भाई को ही अवसर दिलाएगा तो क्या बाकी कार्यकर्ता क्या करेंगे।
पार्टी छोड़ कर गए गद्दारों को पार्टी में प्रवेश बन्द किया जाए। जिनको प्रवेश दे दिया गया उन्हें पद और जिम्मेदारी नहीं दी जाए। इन गद्दारों ने खूब जड़ खोदी है।
पत्र में कहा गया है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सोच रहे हैं कि इन गद्दारों को लेने से पार्टी मजबूत होगी। इन गद्दारों के गतिविधयों की समीक्षा किए बिना क्यो लिया जा रहा। क्यो अनुशासन समिति नहीं बनाया गया। बिना अनुशासन समिति के कैसे प्रवेश दिया जा रहा है। राहुल जी कांग्रेस को पुनिया के प्रकोप से बचाए।
यह भी देखें :
लोकसभा चुनाव: अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक…अतिआवश्यक होने पर कलेक्टर को देना होगा आवेदन…
Add Comment