छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता ने लॉज में लगा ली फांसी…काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर निकला था…

बलरामपुर। नगर पंचायत कुसमी के भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मैत्री ने एक लॉज में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वो घर से काम के सिलसिले में झारखंड जाने की बात कहकर दो दिन पहले ही घर से निकले थे।

लेकिन वे झारखंड न जाकर बलरामपुर में ही एक लॉज में रूके थे। लेकिन दो दिनों तक कमरा बंद रहने व किसी प्रकार की हलचल ने होने से लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। ज्ञानेश्वर मैत्री की लाश फांसी पर झूलते पाई गई। बहरहाल, कुसमी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है



पुलिस ने लॉज के कमरे की पूरी तलाशी ली लेकिन वहां आत्महत्या से संबंधित कोई चि_ी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर विवेचना में जुट गई है।


WP-GROUP

यह भी देखें : 

राजधानी में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ शुरू…गुण्डे-बदमाश पुलिस की नजरों से बचते भाग रहे…

Back to top button
close