रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कल राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ और छत्तीसगढ़ से उत्तरी कर्नाटक होते हुए विदर्भ और मराठवाड़ा तक बनी द्रोणिका के असर से ऐसा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दोनों ही सिस्टम अभी अगले एक-दो दिनों तक सक्रिय रहेंगे। जिस वजह से प्रदेश में अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि के चलते जहां शहर का तापमान 35 डिग्री पार हो गया था। वहीं बेचैनी के चलते लोग हलाकान हो रहे थे। कल दोपहर अचानक हुई वर्षा के चलते घंटे भर तेज बौछार के साथ पानी गिरते ही जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं तेज हवा चलने से शहर में अनेक पेड़ों के उखडऩे की खबर भी मिली है।
तेज हवा के कारण अनेक फ्लैक्स, बेनर एवं पोस्टर आंधी के चलते टूट कर गिर गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बदली बारिश की स्थिति हप्ताभर रहने की संभावना है।
यह भी देखें :
भिलाई में आधी रात युवती से गैंगरेप…जीजा के साथ जा रही थी पीडि़ता…बाइक सवार 5 युवकों ने किया अगवा…
Add Comment