छत्तीसगढ़सियासत

प्रदेश में मिली बड़ी हार से दो खेमों में बटी भाजपा…पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन कर….विपक्ष में होने का कर रही है झूठा दिखावा-घनश्यामराजू तिवारी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजूघनश्याम तिवारी है कि कांग्रेस देश की सुरक्षा जवानों की शहादत पर राजनीति नहीं करती। राष्ट्रभक्ति का ढोंग करने वाली भाजपा देश में आतंकियो से लडऩा छोड़ चुनाव लडऩे और सत्ता हथियाने पर अमादा है।

राहुल गांधी का पुतला दहन कर राष्ट्रवाद का दिखावा करने वाली भाजपा बतायें कि जब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री मुरली मनोहर जोशी ने जब आतंकी को श्री कहकर संबोधित किया, तब कहां थी राष्ट्रभक्ति? भाजपा के ही कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आतंकी को जी कहकर संबोधित करते रहे तब कहां थी, राष्ट्रभक्ति? आजादी के 52 वर्षो तक भाजपा की पितृ संस्था आरएसएस के मुख्यालय में देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर तिरंगा झण्डा नहीं फहराया जाता था, तब कहां थी भाजपा की राष्ट्रभक्ति?





WP-GROUP

आगे तिवारी ने कहा कि देश की सरहद पर युद्ध जैसे हालात निर्मित है क्यों आखिर सत्तारूढ़ दल भाजपा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष के सभी दलो को बुलाकर इस पर निर्णय क्यों नहीं ले रहे है? ऐसा देश में पहली बार हो रहा है जब इन परिस्थितियों में विपक्ष को अलग रखा जा रहा है।

जिस पाकिस्तान के दो टुकड़े कर पाकिस्तान के हजारों बंदी सेना को लिखित माफीनामे के चलते इंसानियत के नाते छोड़ा, यह देश ने देखा है। 26/11 मुम्बई ताज होटल एवं होटल ओबेरॉय पर 10 आंतकियो ने हमला किया था, जो वर्तमान सरकार से शर्तो पर बात करना चाहती थी, मगर बिना किसी शर्तो के आधार पर जाबांज सैनिकों ने 9 आंतकियों को मार गिराया तथा एक आतंकी को जिंदा पकड़ा था जिसे भी कानूनी प्रक्रिया के तहत मजबूत इच्छाशक्ति वाली कांग्रेस की सरकार में फांसी पर लटकाया है। प्रदेश में मिली बड़ी हार से दो खेमों में बटी भाजपा नकली राष्ट्रवाद का दिखावा कर पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन करके विपक्ष में होने का झूठा दिखावा कर रही है।

यह भी देखें : 

VIDEO: भाजयुमो ने फूंका पुतला…राष्ट्रीय अध्यक्ष राहलु गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Back to top button