नई दिल्ली। महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक रुख अपना लिया है। कांग्रेस ने आज पीएम मोदी के गढ़ गुजरात से 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू किया।
गांधीनगर रैली में राहुल गांधी ने कहा देश के किसान परेशान हैं। कुछ लोग देश कमजोर कर रहे हैं। 2014 में इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनाइए। नरेंद्र मोदी देश को ये नहीं बताते कि वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है।
गांधीनगर में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें।
यह भी देखें :
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा…भूपेश सरकार के 60 दिन फैसलों के…मोदी के 60 महीने जुमलों के थे…
Add Comment