Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार लक्ष्मण मस्तूरिया का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गीतकार व कवि लक्ष्मण मस्तूरिया का आज निधन हो गया। शनिवार सुबह सीन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करने ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
श्री मस्तूरिया कुछ दिनों से वायरल फीवर से पीडि़त थे। उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। लक्ष्मण मस्तूरिया का जन्न 7 जून 1949 को बिलासपुर के मस्तूरी में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 11.00 बजे महादेव घाट में किया जाएगा।