बिजली विभाग के अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर…साल भर से नहीं मिला है वेतन…

सुकमा। बीते एक साल में विद्युत विभाग के सब स्टेशन को संचालित करने वाले अनियमित कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान होकर जिले के सभी ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद जिले में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इधर अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार से बातचीत की जा रही है और भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते दिन जिले के सभी विद्युत सब स्टेशन में काम कर रहे ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 9 सब स्टेशन है और एक सब स्टेशन में तीन ऑपरेटर काम करते हैं तो ऐसे में 27 ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हंै। बताया जाता है कि इन ऑपरेटरों को बीते दिसम्बर 2018 से आज पर्यन्त तक वेतन नहीं मिला है। जिससे यह ऑपरेटर आर्थिक तंगी से परेशान हो रहे थे।
इसलिए हड़ताल पर चले गए है। इन ऑपरेटरों का काम सब स्टेशन को संचालन करना था। विद्युत समस्या को लेकर आने वाले फोन रिसीव करना और उनको जवाब देना समस्या को दर्ज करना फिर उसे ठीक करने के लिए संबधित कर्मचारी को ऑपरेट करना होता है। इन ऑपरेटरों के हड़ताल जाने के बाद जिले की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
यह भी देखें :
नक्सलियों ने स्वास्थ्य कर्मी को मार डाला…मुखबिरी का लगाया आरोप…