Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: पीएल पुनिया ने सभी 11 सीटें जीतने का दिया लक्ष्य…सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों में भरा जोश…लोकसभा चुनाव के रणनीतियों पर किया विचार-विमर्श…

रायपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों व कांग्रेस के अन्य विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने प्रदेश के सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में कांग्रेस के मीडिया विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम श्री पुनिया ने पिछली बैठक में विभिन्न विभागों को दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली।

पदाधिकारियों ने बैठक में दिए गए लक्ष्य के पूरा होने, बेहतर क्रियान्वयन होने संबंधी जानकारी दी। मीडिया समन्वय समिति को दी गई जिम्मेदारियों को काफी अच्छे ढंग से क्रियान्वयन के लिए श्री पुनिया ने पदाधिकारियों की हौसला अफजाई भी की। इस दौरान श्री पुनिया ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को नई जिम्मेदारी देेते हुए लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीट जीतने का लक्ष्य देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार हो रही रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से संकल्प शिविरों का आयोजन होगा। इसके लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटियों को भी लक्ष्य दिया जाएगा। इसके अलावा संकल्प शिविर संचालित करने के लिए पदाधिकारियों की जल्द जिम्मेदारी तय करने की बात भी की गई।

Back to top button
close