छत्तीसगढ़सियासत

भाजपा में बैठकों का दौर …11 का 11 लोकसभा सीट जीतने प्रदेशाध्यक्ष दे रहे टिप्स

रायपुर। आचार संहिता लगते ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण में उतरने का शंखनाद कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव की तैयारी के टिप्स दिए।





WP-GROUP

उन्होंने लोकसभा प्रमुखों को शीघ्र अतिशीघ्र कार्य में जुटने और केन्द्रीय बैठक करने कहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 11 के 11 लोकसभा की सीटों को प्राप्त कर सके इसलिए हम सभी को जुटना होगा और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए छत्तीसगढ़ से देश के प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए, नमो अगेन के मंत्र के साथ 11 की 11 लोकसभा सीटें देनी होगी। कार्यकर्ता मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्राण प्रण से जुट चुका है। कायकर्ताओं के मेहनत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बागडोर एक बार फिर से संभालेंगे।

यह भी देखें : 

प्रीमियर लीग का छठवां दिन…महावीर 11 को हराया इलेवन स्टार ने…निहाल चुने गए मैन ऑफ द मैच

Back to top button
close