उत्तर प्रदेश। यहां पर एक युवक को पिस्टल अपनी कमर में रखने के कारण अपने शरीर का एक अंग गंवाना पड़ा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने अपने पिस्टल को अपने कमर में रखा था।
उसने वो पिस्टल अपने दोस्त की शादी में फायर करने के लिए रखा था, लेकिन कमर में लगे रहने के कारण गोली चल गई और वो गोली सीधा उसके निजी अंग पर लगी। जिसके बाद उक्त युवक की जान बचाने के लिए उसका निजी अंग काटना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक युवक अपने दोस्त की बरात में आया था। उसके पास एक लायसेंसी पिस्टल रखी थी। शादी के दौरान उसने शराब पी और नाचने लगा। फिर जैसे ही वह टॉयलेट गया तो उसके कमर में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई जो उसके प्राइवेट पार्ट में जा लगी।
घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को युवक का प्राइवेट पार्ट आधा काटना पड़ा। किसी ने पुलिस में घटना की शिकायत नहीं की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बरातियों में अफरातफरी मच गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से युवक के प्राइवेट पार्ट में जहर फैल गया था। इस वजह से उसका प्राइवेट पार्ट काटना पड़ा।
यह भी देखें :
Add Comment