RPF थाने में आपत्तिजनक स्थितियों से बिफरा था पति…जमकर हुआ विवाद…ड्यूटी पर तैनात महिला ने कहा था- भाग जाओ वरना मार दूंगी…फिर कर दिया फायर…

बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा से एक बड़ी खबर आ रही है। भाटापारा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने में पदस्थ महिला इंसपेक्टर ने अपने पति को ही गोली मार दी है। घटना की वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध बताया जा रहा है। रात में जब पति स्टेशन के थाने पहुंचा तो वहां कथित आपत्तिजनक परिस्थितियाँ को देखकर वह बिफर गया। इसके बाद सुनीता ने गोली मार दी।
महिला इंसपेक्टर का नाम सुनीता मिंज बताया जा रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है। पति की हालत गंभीर है और उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति का नाम दीपक श्रीवास्तव बताया जा रहा है। दीपक भी रेलवे में ही इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेन्ट में कार्यरत है।
कुछ साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया। कल रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के वक्त सुनीता ड्यूटी पर ही तैनात थी। पूरा विवाद आरपीएफ थाने के सामने ही हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में पति दीपक पर दो गोलियां दाग दी।
फिलहाल महिला इंसपेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने विवाद के दौरान ही पति को भाग जाने नहीं तो गोली मार देने की धमकी देने लगी। फिर जैसे ही सुनीता ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालनी शुरू की, दीपक वहां से भागना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक उस पर दो गोलियां महिला इंसपेक्टर दाग चुकी थी। पुलिस जल्द ही पति का बयान लेगी और पड़ताल करेगी।
यह भी देखें :
शादी करने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर…. बिना परमिशन किया ऐसा तो चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत….