छत्तीसगढ़सियासत

केन्द्र में बनेगी भाजपा की सरकार…लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के कार्यकर्ता तैयार…भूपेश सरकार ने आधे अधूरे वादे निभाकर किया जनता को छलने का प्रयास

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का दिन तय हो गया है और भारतीय जनता पार्टी के देशभर कार्यकर्ता तैयार हैं फिर से भाजपा की सरकार केन्द्र में बनाने के लिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच वर्षों में देश का खोया हुआ पुराना गौरव पुन: स्थापित करने में कामयाबी हासिल की है। आज विश्व में भारत का रूतबा बढ़ा है और भारत से कही भी विदेश में जाने वाला भारतीय आज सम्मानित महसूस करता है।

आगे उसेंडी ने कहा कि पं. दीनदयाल के अन्त्योदय के सिद्धांत पर अमल करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के गरीबों, पीडि़तों किसानों और मजदूरों के लिए अनेक कार्य किया है और अब एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाकर इन वर्गों के कामों को आगे बढ़ाना है।





WP-GROUP

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश नीति, आर्थिक नीति व रक्षा नीति के मामले में विश्व में भारत का लोहा मनवाया है साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर देश में एक नई राजनीति की आधारशिला रखी है। जिससे जनता का विश्वास लोकतंत्र में बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर परिश्रम की पराकाष्ठा कर सभी लोकसभा सीट जीतकर नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे यह पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने दो माह में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। आधे अधूरे वादे निभा जनता को छलने का काम किया जिसका सड़क से सदन तक विरोध किया जायेगा।

यह भी देखें : 

छ.ग. के 11 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस… बदलेंगे केंद्र की सत्ता…अपेक्षाओं को पूरा करने में नरेंद्र मोदी की सरकार नकाम-शैलेष नितिन त्रिवेदी

Back to top button
close