देश -विदेशवायरल

दुल्हे ने शादी के मंडप पर की ऐसी गंदी हरकत… सास ने तुरंत उतरवाए कपड़े…

बिहार के छपरा जिले में दुल्हे को शराब पीना भारी पड़ गया। दुल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी के मंडप पर आने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शादी में जमकर हंगामा हुआ और दुल्हे राजा के साथ- साथ बारातियों को बंधक बना लिया गया। अगली सुबह बारात बीदा करने से पहले दुल्हे के कपड़े तक उतरवा लिए गए, वहीं, गाड़ी में रखा गौना का सारा सामान भी ले लिया गया।



जानकारी के मुताबिक, मामला तरैया थाना के डुमरी छपिया गांव का है। कहा जा रहा है कि दुल्हे राजा शराब पीकर शादी करने गया था। नशे में वह मंडप पर अनाप-शनाब बकने लगा, वहीं, महिलाओं के साथ अपशब्दों का प्रयोग भी कर रहा था। ऐसे में इस हरकत से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजन भी इस शादी के खिलाफ हो गए और दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया।
WP-GROUP

अगली सुबह बारात को तब छोड़ा गया जब दहेज का सारा सामान वापस हो गया, वहीं, दुल्हन की मां ने शराबी दूल्हे की शर्ट और पैंट तक उतरवा लिए। बबलू कुमार छपरा से बरात लेकर डुमरी छपिया गांव की रिंकी से शादी करने गया था। लेकिन शादी के मंडप पर जाने से पहले बबलू ने शराब पी ली और अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। इसके बाद दुल्हन रिंकी ने मंडप पर आने से इंकार कर दिया।

यह भी देखें : 

अभी मेहंदी का रंग भी नहीं पड़ा था फीका…दुल्हन ने चली ये चाल…प्रेमी के साथ मिलकर किया…

Back to top button