देश -विदेशवायरल

VIDEO: पुरुष के पेट में निकली बच्चेदानी…अल्ट्रासाउंड के दौरान हुआ खुलासा…

इंसानों की दुनिया में जब कोई अजूबा सामने आता है तो लोग उसे ईश्वर का चमत्कार मानने लगते हैं। वहीं, डॉक्टर अपनी भाषा में उसे बीमारी बताते हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई से सामने आया है, जहां एक पुरुष के पेट से पूर्ण रूप से विकसित बच्चेदानी निकली।

डॉक्टरों ने बच्चेदानी को ऑपरेशन के जरिए निकाला है। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पुरुष के शरीर में महिला अंग मिलना एक चमत्कार है। खुद पीड़ित भी अपने साथ हुई घटना से हैरान है। अब उसे देखने वालों की भीड़ लग गई है।



यह शख्स हरदोई जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके पेट में आए दिन दर्द होता था। ऐसे में उसने डॉक्टरों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि उसके पेट में बच्चेदानी है। अभी तक वहां के डॉक्टरों का भी इस तरह के मरीज से पाला नहीं पड़ा था। डॉक्टर विनीत वर्मा ने बताया कि इस तरह का केस करोड़ों में किसी एक के साथ होता है।
WP-GROUP

मरीज का नाम शरीफ अली है। उसकी उम्र 40 साल है। वह हरदोई के नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय में हर्निया की शिकायत लेकर पहुंचा था। जब सर्जन विनीत वर्मा ने शरीफ अली की जांच की तो रिपोर्ट में बच्चेदानी की पुष्टि हुई थी।

विनीत वर्मा के मुताबिक, उन्होंने मरीज के पेट से पूर्ण रूप से विकसित बच्चेदानी निकली है। अब वह स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। साल 1939 में मेडिकल साइंस में एक ऐसा ही केस दर्ज किया गया था। तब कहा गया था कि करोड़ों लोगों में से कहीं एक के साथ इस तरह की बीमारी होती है।

यह भी देखें : 

मृतक की आत्मा लेने हॉस्पिटल में तांत्रिक ने कराई पूजा…परिजनों की लगी भीड़…कहा…अंतिम संस्कार के लिए बॉडी ले गए थे…पर आत्मा अस्पताल में ही रह गई थी…किसी ने नहीं किया विरोध…

Back to top button
close