छत्तीसगढ़

 8 लाख का ईनामी हार्डकोर नक्सली ने किया सरेंडर…कई वारदातों का था मास्टर माइंड…

सुकमा। सुकमा, दंतेवाड़ा समेत कई स्थानों पर नक्सली वारदाताओं में शामिल रहा एक हार्डकोर नक्सली कमांडर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर 8 लाख रूपये का इनाम भी था।





WP-GROUP

सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ला और सीआरपीएफ के डीआईजी संजय यादव के समक्ष नक्सली नेता अर्जुन ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जाता है कि नक्सली अर्जुन पर 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। अर्जुन सुकमा, दंतेवाड़ा समेत और भी कई स्थानों पर हुई नक्सली वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। वह नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी का पूर्व कमांडर भी था। दूसरी तरफ अर्जुन द्वारा उठाए गए इस कदम पर नक्सलियों ने उसे जन अदालत में सजा देने की धमकी दी है।

यह भी देखें :    

परीक्षार्थियों के कपड़े उतारवाने की बात गलत…डीईओ ने सचिव स्कूल शिक्षा व कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट…छात्रा मनीता की उडऩदस्ता दल ने नहीं की जांच…

Back to top button