वायरल

इस गांव के बुजुर्गों ने तय कर दिया महिलाओं के नाइटी पहनने का समय… उल्लंघन किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना….जानकारी देने वालों को मिलेगा ईनाम…

आंध्रप्रदेश के गोदावरी जिले के तोकालापल्ली में महिलाओं के लिए गांव के बुजुर्गों ने ऐसा फरमान लाया है कि लोग हैरान हैं। इस गांव में बुजुर्गों के फरमान के चलते महिलाओं ने नाइटी पहनने से ही तौबा कर लिया है।

बुजुर्गों ने महिलाओं को नाइटी सिर्फ रात को ही पहनने का फरमान दिया है। इसका उल्लंघन करने पर 2000 हजार जुर्माना का आदेश भी जारी किया गया है। मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक, इसके चलते पिछले 9 महीनों से इस गांव की महिलाएं सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाइटी नहीं पहनन रही हैं।

इसके लिए तोकालापल्ली गांव के 9 सदस्यों की एक समिति ने एक रणनीति बनाई है। जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि 1800 महिलाओं में से कोई भी उनके आदेश का उल्लंघन न करे। यदि कोई महिला सुबह के सात बजे से शाम के सात बजे नाइटी पहने हुए दिखाई देती है तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

इसके अलावा यदि कोई आदेश का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देता है तो उसे ईनाम के तौर पर 1000 रुपये मिलेंगे। तोकालापल्ली गांव के कुछ गांववालों का कहना है कि बुजुर्गों ने उन्हें दोषी पाए जाने पर सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दी है।

उन्होंने यह भी कहा है कि इसके बारे में सरकारी अधिकारियों को कुछ न बताया जाए। गांव की सरपंच फंतासिया महालक्ष्मी ने कहा कि खुले में कपड़े धोना, नाइटी में सब्जी की दुकान पर जाना या बैठक में शामिल होना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं ने बुजुर्गों से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने या फिर आदेश का उल्लंघन करना वालों के सामाजिक बहिष्कार की बात को नकार दिया। वैसे तो यह आदेश लगभग 9 महीने पुराना है लेकिन यह गुरुवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी देखे: परिवार की तमाम कोशिशें नाकाम….ऐश्वर्या से तलाक लेने पर अड़े तेज… 

Back to top button
close