Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से कर्फ्यू जैसे हालात…लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई…5 पन्नों का आदेश जारी…

रायपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो अब खैर नहीं है। प्रशासन अब उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने जा रही है। लॉकडाउन को और मजबूत बनाने प्रदेश में आज से कफ्र्यू जैसे हालत होंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सड़क पर आया या भीड़ इकट्ठी की तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों पर प्रशासन अब कानूनी कार्रवाई करेगी। सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस सख्त हिदायत दे रही है कि वे घर पर ही रहे। अनावश्य रूप से ना घुमें। वहीं दुकानें खुली रखने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस के साथ ही प्रशासनीक अमला भी घूम-घूम कर निरीक्षण कर रही है।

इसके लिए प्रशासन ने एक आदेश भी जारी किया है। 5 पन्नों का आदेश जारी कर रायपुर कलेक्टर ने राजधानी वासियों को इसकी जानकारी दी है। आदेश में कहा गया है कि इमेरजेंसी में घर से सिर्फ एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति होगी।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2020/03/New-Doc-2020-03-23-22.53.10.pdf” title=”New Doc 2020-03-23 22.53.10″]

Back to top button
close