
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंर्तगत बलरामपुर जिले में शुक्रवार को 159 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसी बीच एक दूल्हा के मंडप से भाग निकलने की खबर मीडिया में आ रही है। दूल्हा की इस हरकत से दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस घटना की पूरे प्रदेश में जमकर चर्चाएं हो रही हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, वाड्रफनगर जनपद पंचायत के ग्राम ढोढी निवासी पुष्पा शुक्रवार को दुल्हन बनने वाली थी और उसकी सादी भी होने वाली थी। पूरी तरह सज संवरकर पुष्पा जब शादी के मंडप में बैठने वाली थी तभी पता चला की उसका दुल्हा ही फरार हो गया है और वो उससे शादी नहीं करना चाहता है।
पुष्पा ने बताया की ग्राम कछिया के सोनसाय के साथ उसकी शादी तय हुई थी, सब कुछ ठीक चल रहा था। दुल्हा सोनसाय ने दुल्हन पुष्पा को लेकर विवाह की सारी प्रक्रियाएं पूरी की और परियोजना ऑफिस से अपना और दूल्हन का कपडा भी लिया और सारा सामान भी। लेकिन शुक्रवार को विवाह के समय ही वो फरार हो गया।
दुल्हन के पक्ष वाले जब दुल्हा सोनसाय से संपर्क करना चाहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। शादी के मंडप से इस तरह बेटी के साथ हुए अन्याय से उसके परिवार में दुखों का पहाड टूट पड़ा है।
यह भी देखें :