क्राइमखेलकूददेश -विदेश

महिला क्रिकेटर पूनम यादव के घर चोरी…12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर…

आगरा। आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव के सैनिकपुरम, मधु नगर (थाना सदर) स्थित घर में चोरी हो गई। चोर 12 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वैड ने जांच की। चोरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए।

महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव के सैनिक पुरम स्थित घर में उनके भाई मुनेंद्र सिंह परिवार सहित रह रहे हैं। मुनेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी की रात 8.30 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर के पास ही रहने वाले मित्र के घर गए थे। एक घंटे बाद वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था।

घर में चोरों ने दो अलमारी के लॉकर तोड़ दिए। इसके बाद सोने के जेवरात, घड़ी, कैमरा और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनेंद्र सिंह एक कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं।



रेकी कर वारदात

पूनम यादव के भाई मुनेंद्र ने बताया कि वह अक्सर घर से परिवार सहित जाते थे। मगर, कभी चोरी की वारदात नहीं हुई। मगर, इस बार एक घंटे के लिए क्या गए चोरी हो गई। इससे लगता है कि किसी ने उनके जाते ही घर में वारदात की।

क्रिकेटर दीपक चाहर के घर हुई थी लूट की कोशिश
शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के घर में भी बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। मगर, वह घर में नहीं घुस सके थे। बाद में पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया था।

यह भी देखें : 

यहां मनाया जाता है दुनिया का सबसे अश्लील त्योहार…होती है सारी हदें पार…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471