देश -विदेश
बीजेपी नेता ने कहा न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त ने दिया गुरुत्वाकर्षण का नियम

जयपुर। राजस्थान सरकार विज्ञान के सिलेबस को बदलने की तैयारी में है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने इतिहास के बाद विज्ञान के तथ्यों को बदलने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हमें दुनिया को यह बताना चाहिए कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था। राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें बचपन से पढ़ाया जा रहा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया था, जबकि वास्तविकता यह है की न्यूटन से हजार साल पहले ही भारत में ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने सिद्धांत दे दिया था, इसलिए अब इस बात को बच्चों को पढ़ाया जाना जरुरी है।