Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी विकास प्राधिकार के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्ति की…खेलसाय सिंह सरगुजा, लखेश्वर बघेल बस्तर और मध्य क्षेत्र के लालजीत राठिया अध्यक्ष बनाए गए…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकार के लिए एक-एक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।



मुख्यमंत्री ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह को बनाया है। वहीं उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह सिंह और गुलाब कमरो को बनाया है। बस्तर के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और उपाध्यक्ष संतराम नेताम और विक्रम मंडावी को बनाया गया है। इसी तरह मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष लालजीत राठिया और उपाध्यक्ष लक्ष्मी धु्रव और पुरुषोत्तम कंवर को बनाए गए हैं। अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री तथा उपाध्यक्षों को राजमंत्री का दर्जा प्राप्त है।

यह भी देखें : 

विधानसभा: किसानों के पेंशन योजना के मुद्दे पर विपक्ष ने कृषि मंत्री को घेरा…किया बहिर्गम…रविन्द्र चौबे ने कहा…योजना के पहल की शुरुआत हो गई है…

Back to top button
close