रायपुर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से चालू तबादलों का दौर लगातार जारी है। रोज किसी ना किसी विभाग में स्थानांतरण आदेश जारी हो रहा है। बीती देर रात एक आदेश जारी हुआ जिसमें 11 आईएएस और एक आईटीएस अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी मनोज पिंगुवा को वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम की नई जिम्मेदारी दी गई है।
एम गीता को महिला बाल विकास विभाग के साथ-साथ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी संभाल रही निहारिका बारिक इससे मुक्त हो जाएंगी। बारिक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
वहीं अंबलगन पी को संचालक राज्य विपण संघ के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी की जिम्मेदारी दी गई हैं। अब तक इसका प्रभार संभाल रहे भुवनेश यादव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त हिमशिखर गुप्ता को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन संचालक का प्रभार दिया गया है। वहीं शिखा राजपूत को स्वास्थ्य विभाग का संचालक बनाया गया है।
यह भी देखें :
Add Comment