Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुरसियासत

सीएम बघेल ने रद्द किया कर्नाटक दौरा, गुरुवार को जाएंगे दंतेवाड़ा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को दंतेवाड़ा जाकर खुद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।

 

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर आईईडी हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल हैम। DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे। वहां से लौटते समय नक्सलियों ने हमला कर दिया।

 

हमले पर सीएम बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है

Back to top button