छत्तीसगढ़सियासत

VIDEO, रायपुर: लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा के साथ भाजयुमो ने भरी हुंकार…सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन…

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नमो अगेन के मंत्र के साथ लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा के उद्देश्य को साकार करने प्रदेश के सभी लोकसभा में विजय लक्ष्य यात्रा 2019 को लेकर पहुंच रही है। 18 फरवरी से बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रारंभ होकर भाजयुमो की यह यात्रा कल रायपुर लोकसभा पहुंची। लोकसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुट चुकी भाजयुमो ने रायपुर लोकसभा में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे युवाओं से जुड़ते हुए मोदी अगेन का संदेश दिया और नव मतदाताओं से अपना पहला वोट नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की।


भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आहूूत की गई थी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही मोदी आगेन के नारे के साथ युवाओं को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा के लिए जुट जाने कहा गया है।

भाजयुमो की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवंं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ बूथ स्तर तक जनता के बीच जाकर लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा के संकल्प को पूरा करने के लिए कहा।

उन्होंने भाजयुमो की विजय संकल्प यात्रा की तारीफ की और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को लोकसभा स्तरीय विजय के संकल्प के साथ निकली यात्रा के लिए शुभकानाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं आप सभी जिस जोश और उत्साह के साथ नमो अगेन का मंत्र लेकर निकले हैं इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही प्रदेश की 11 के 11 लोकसभा जीत कर हम मोदीजी को देंगे और लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा को पूरा करेंगे।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश बैस ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए उस वक्त की परिस्थितियों और किस प्रकार से साधन-संसाधनों के आभाव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए कार्य करता था। किस प्रकार भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने मेहनत और लगन से सिंचते हुए भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां जो भी रही हों भाजपा का कार्यकर्ता संघर्ष करना जानता है वह रूकता नहीं है वह कभी थकता नहीं है।


पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि अब हमारी भूमिका बदल गई है परंतु एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का हर परिस्थिति में एक ही दायित्व और कर्तव्य होना चाहिए और वह कर्तव्य है जनता की सेवा जनता का हित।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक-एक कार्यकर्ता अन्त्योदय के सिद्धांत पर कार्य करना जानता है। वर्तमान की बदली हुई परिस्थितियों में भी किस प्रकार से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की हितों की रक्षा करतेे हुए उसे उसका अधिकार दिलाया जाए उसकी चिंता करते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम की सराहना की।


भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में एकात्म परिसर से पद यात्रा करते हुए घड़ी चौक पहुंचे। घड़ी चौक में भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओपी चौधरी और विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घड़ी चौक में आकर ही भाजयुमो का ज्ञापन लिया।

यह भी देखें : 

वायरल VIDEO : कंगना ने ‘मणिकर्णिका’ में इस तरह चलाया था घोड़ा…देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान….

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471