नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के जयविजय गांव में एक लड़की का शादी के बाद रिसेप्शन चल रहा था। वहां सभी रिश्तेदार आए हुए थे और शादी समारोह में व्यस्त थे। लड़की के घरवाले भी मेहमानों की आवभगत में लगे हुए थे। कुछ देर बाद ही लड़की का प्रेमी सलमान वहां पहुंचा।
दुल्हन को लगा कि उसका प्रेमी उसे शादी की बधाई देने आया है लेकिन प्रेमी के इरादे तो कुछ और ही थे। वह अपने हाथ में शीशे का जार लेकर पहुंचा था जिसमें तेजाब भरा हुआ था। मौका देखकर प्रेमी ने प्रेमिका के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और मौके से भाग गया।
तेजाब के कारण दुल्हन का चेहरा, आंख और हाथ बुरी तरह से जल गया। इस वजह से दुल्हन 50 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। दुल्हन की आंख में तेजाब पडऩे से कार्निया खराब हो गया।
दुल्हन की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय से उसे गोरखपुर मेडकिल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :
Add Comment