रायपुर। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज ने करवट ली। सुबह से दोपहर तक धूप और छाप का खेल चलता रहा। कुछ देर तेज धूप तो कुछ ही पल बाद बादल छा जा रहे थे। शाम होते पर मौसम ने फिर करवट बदली और तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। राजधानी के कई हिस्सों में ओले भी गिरे। शहर के डीडी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी समेत कई हिस्सों में ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग इस बदलाव को ट्रांजेक्शन पीरियड कहते हैं। यानी जब किसी एक मौसम से दूसरे मौसम में प्रवेश होता है तो वह परिवर्तन इसी रूप में दिखाई देता है। प्रदेश का मौसम एक ऊपरी हवा के चक्रवात के चलते बदला हुआ है।
मौसम विभाग ने रायपुर से लेकर अंबिकापुर, बस्तर, सरगुजा संभाग में हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी दिया था और यही हुआ भी। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते दिन का पारा दो-तीन डिग्री तक गिर गया तो दूसरी तरफ प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री तक चढ़ गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान गुरुवार को जहां 33 डिग्री रहा, जो 31 डिग्री जा पहुंचा, वहीं न्यूनतम तापमान जहां 16.7 डिग्री से 18.3 डिग्री पर जा पहुंचा है।
तापमान की स्थिति
जिला- न्यूनतम- अधिकतम
रायपुर- 18.3- 31.0
माना- 17.2- 31.2
बिलासपुर- 15.8- 28.2
पेंड्रा- 14.4- 23.9
अंबिकापुर- 13.4- 26.2
जगदलपुर- 14.7- 33.8
दुर्ग- 14.6- 33.9
राजनांदगांव- 15.0- 33.0
यह भी देखें :
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! अब यूरोपीय देशों के संगठन ने ब्लैकलिस्ट में डाला…ये असर होगा…
Add Comment