रायपुर। आरंग से रायपुर की ओर जा रही पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ पिकअप में लगभग 40 लोग सवार थे। हादसे में घायल 23 मजदूरों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। इसमें भी 4 गंभीर बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में आरंग से भरकर रायपुर की ओर करीब 40 मजदूरों को लाया जा रहा था तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग के पास ट्रक को ओवटेक करने के चक्कर में पिकअप वाहन सडक़ से उतकर खेत में जाकर पलट गया।
वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना पाकर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को अंबेडक़र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मेकाहारा पहुंचे
वहीं हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बहुत कुछ करना है। अस्पताल को लेकर बेहतर व्यवस्थित की जायेगी, जिससे आम जनता को पैसा न लगे और बेहतर इलाज हो।
डॉक्टरों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 600 और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। साथ ही संविदा डॉक्टर आना चाहते हैं उसकी भी भर्ती की जाएगी।
यह भी देखें :
Add Comment